Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बल्दीराय कस्बे में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

Author Image
Written by
Bureau Report

बल्दीराय कस्बे में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार

Advertisement Box

बल्दीराय कस्बे में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे कस्बे में “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। देशभर में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है
भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाओं को आकर्षक रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया तथा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। भजन-कीर्तन, शंखनाद और धार्मिक नारों से पूरा कस्बा भक्तिरस में सराबोर दिखाई दिया।
रथ यात्रा कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मुस्तैद रही।
भगवान जगन्नाथ की यह पावन रथ यात्रा सामाजिक सौहार्द, धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति का प्रतीक बनकर श्रद्धालुओं के लिए यादगार आयोजन साबित हुई।
इस अवसर पर डा ०अवधेश त्रिपाठी काका शेर बहादुर सिंह शेषनाथ सिंह अभिषेक अग्रहरी विशाल जायसवाल नरेंद्र अग्रहरि विनोद अग्रहरि आशुतोष अग्रहरि शिव कुमार गुप्ता राजमणि पांडे अजय शर्मा अमर बहादुर चंद्रशेखर गुप्ताआज बड़ी संख्या में भक्तगणमौजूद रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें