Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रोहिणी पुल पर पुलिस का शिकंजा, 30 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

रोहिणी पुल पर पुलिस का शिकंजा, 30 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
—— परसामलिक पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/उप सम्पादक उमेश चौरसिया
जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित देशी शराब बरामद कर उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी परसामलिक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार,12 जुलाई की शाम थाना परसामलिक पुलिस टीम महदेइया स्थित रोहिणी नदी पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से 30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (बंटी-बबली ब्रांड) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू साहनी (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अर्जुन साहनी, निवासी महदेइया टोला बकुलादह, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी
30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (बंटी-बबली)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामजीत,
उपनिरीक्षक अशोक कुमार,
कांस्टेबल विकास यादव
आरक्षी रवि प्रकाश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें