Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नेपाल हादसे के घायलों का हाल जानने बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम–एसपी,उपचार व्यवस्था का लिया जायजा

Author Image
Written by
Bureau Report

नेपाल हादसे के घायलों का हाल जानने बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम–एसपी,उपचार व्यवस्था का लिया जायजा
Up times samachar
महराजगंज। संपादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप संपादक उमेश चौरसिया
नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हालचाल जानने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज,गोरखपुर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके उपचार की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता कर सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं, जांच और चिकित्सकीय देखभाल प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। घायलों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था भी की गई है। बेहतर समन्वय और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह तथा फार्मासिस्ट धर्मेंद्र त्रिपाठी की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज में लगाई गई है। ये दोनों अधिकारी अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ ही घायलों एवं उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार भर्ती घायलों में से छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य घायलों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। चिकित्सकों की टीम उनकी नियमित निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार जारी है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा, ताकि घायलों को बेहतर उपचार और उनके परिजनों को पूरी सहायता मिल सके।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें