अड्डा बाजार में कथित अवैध अस्पताल का संचालन, 20 से 25 हजार रुपये लेकर महिलाओं के ऑपरेशन का आरोप
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने अस्पताल को बताया अवैध, जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन
यूपी टाइम्स समाचार
अम्बिका दत्त चौबे
अड्डा बाजार/महराजगंज। महराजगंज जिले के अड्डा बाजार में भैंसिया पेट्रोल पंप के पास संचालित न्यू फैमिली हेल्थ केयर हॉस्पिटल को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल में महिलाओं के ऑपरेशन के नाम पर 20 से 25 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं और अस्पताल का संचालन कथित रूप से अवैध तरीके से किया जा रहा है।
इस संबंध में जब स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्य से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उक्त अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जल्द जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अब स्वास्थ्य विभाग की जांच और कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सवाल यह है कि यदि अस्पताल का संचालन नियमों के विरुद्ध हो रहा है, तो अब तक संबंधित विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई है और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?




















