Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घर में मातम छोड़ गया बिहारी शर्मा, नहर किनारे अचेत मिलने के बाद हुई मौत

Author Image
Written by
Bureau Report

घर में मातम छोड़ गया बिहारी शर्मा, नहर किनारे अचेत मिलने के बाद हुई मौत

चौक कस्बे में शराब भट्ठी के पास मिला था 32 वर्षीय युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Advertisement Box

UP times samachar| चौक बाजार,महराजगंज। अम्बिका दत्त/चौबे उमेश चौरसिया
महराजगंज जिले के चौक कस्बे में मंगलवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चौक थाना क्षेत्र के गंभीरनाथ चौराहे से करीब 300 मीटर दूर महराजगंज जाने वाली सड़क के किनारे नहर के पास शराब भट्ठी के समीप 32 वर्षीय बिहारी शर्मा अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), चौक पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विवाहित बिहारी की कोई संतान नहीं थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नहर किनारे बेसुध पड़ा था युवक

घटना मंगलवार रात की है। चौक कस्बे में नहर किनारे एक युवक के अचेत अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी चौक ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहारी शर्मा (32) पुत्र पुजारी शर्मा, निवासी गौनरिया राजा, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई।

मौत की गुत्थी सुलझाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक शराब के सेवन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बिहारी शर्मा की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक के घर में मातम पसरा हुआ है। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

इस संबंध में चौक थानाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल ने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें