Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मझुई नदी के नेमपुर घाट पर पुलिस की पैनी नजर, विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Author Image
Written by
Bureau Report

मझुई नदी के नेमपुर घाट पर पुलिस की पैनी नजर, विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नदी में उतरने वाले युवकों की सुरक्षा को लेकर राहुलनगर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात

बलवन्त पाण्डेय मण्डल ब्यूरो चीफ
अयोध्या उ.प्र यूपी टाइम्स समाचार

Advertisement Box

अखण्डनगर, सुल्तानपुर। मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अखण्डनगर थाना क्षेत्र के मझुई नदी स्थित नेमपुर घाट पर राहुलनगर चौकी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। घाट के विभिन्न नाकों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर विसर्जन गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
राहुलनगर पुलिस चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। नदी में उतरकर मूर्ति विसर्जन करने वाले युवकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के सभी निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस की सतर्कता का उद्देश्य मूर्ति विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें