लक्ष्य 2027 को लेकर सक्रिय हुए राजेंद्र पटेल, सिसवा विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क
रेगहियां से कोठीभार तक ग्रामीणों से की मुलाकात, जनता के स्नेह और आशीर्वाद को बताया अपनी ताकत
up times samachar
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे / उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा क्षेत्र संख्या 317 में आगामी 2027 के लक्ष्य को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने गुरुवार को विभिन्न गांवों और प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका स्नेह, समर्थन और जनआशीर्वाद प्राप्त किया।
जनसंपर्क अभियान के तहत राजेंद्र पटेल ने रेगहियां, मटरा बॉर्डर टोला, झुलनीपुर, बढ़या फार्म, बसुली, सोहसा, जहदा, सिसवा बाजार और कोठीभार सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और क्षेत्र से जुड़े विषयों पर बातचीत की।
राजेंद्र पटेल ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनता के साथ निरंतर संवाद और क्षेत्रवासियों से आत्मीय संपर्क उनके जनसंपर्क अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से मिल रहे स्नेह और समर्थन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
लक्ष्य 2027 पर नजर, जनसंपर्क अभियान जारी
सिसवा विधानसभा क्षेत्र में राजेंद्र पटेल का यह जनसंपर्क अभियान आगामी वर्ष 2027 के राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात करने के जरिए वह क्षेत्रवासियों के बीच अपना संपर्क बनाए रखने में जुटे हैं।
उनके इस क्षेत्र भ्रमण को लक्ष्य 2027 की तैयारी के तहत चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है।




















