Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ताइक्वांडो के अखाड़े में जीएसपी कॉन्वेंट के 13 खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Author Image
Written by
Bureau Report

ताइक्वांडो के अखाड़े में जीएसपी कॉन्वेंट के 13 खिलाड़ियों ने लहराया परचम
—– कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन पर नई बेल्ट व प्रमाण पत्र से सम्मानित, बढ़ा खिलाड़ियों का हौसला
UP times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महाराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में जीएसपी कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के 13 छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में नई कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपलब्धि हासिल करने के बाद खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रमोशन टेस्ट में व्हाइट से येलो बेल्ट श्रेणी में अन्नवी गुप्ता, शहजाद सिद्दीकी, सिद्धार्थ और राजनन्दनी ने सफलता हासिल की। वहीं येलो से ग्रीन बेल्ट के लिए अमृता मौर्या, जानसन कुमार, पलक द्विवेदी और लवनीश प्रजापति चयनित हुए। ग्रीन से ग्रीन-1 बेल्ट में आयुष गुप्ता, आरोही कन्नौजिया और रुकैया खातून ने बाजी मारी। जबकि ग्रीन-1 से ब्लू बेल्ट में आराध्या जायसवाल और अंजली विश्वकर्मा ने अपनी जगह बनाई। मेहनत,लगन और अनुशासन से मिली सफलता
सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की निरंतर मेहनत,लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों को खेलकूद और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना भी समय की जरूरत है। ताइक्वांडो न केवल बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, एकाग्रता, धैर्य और अनुशासन जैसे गुणों का भी विकास करता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के नन्हे खिलाड़ियों ने प्रमोशन टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। निरंतर अभ्यास और मेहनत के दम पर ये खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद समेत विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
नई बेल्ट से बढ़ा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास
विद्यालय के ताइक्वांडो प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण के दौरान पूरी मेहनत और लगन के साथ अभ्यास किया। प्रमोशन टेस्ट में बच्चों की तकनीक, किक, पंच और अनुशासन का प्रदर्शन सराहनीय रहा। नई बेल्ट और प्रमाण पत्र मिलने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। यह सम्मान उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सफल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें