Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अकीदत के सैलाब से गुलजार हुई सूफी संत की मजार,चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Author Image
Written by
Bureau Report

अकीदत के सैलाब से गुलजार हुई सूफी संत की मजार,चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ
—– दूर-दराज से पहुंचे हजारों जायरीन,वार्षिक उर्स में गूंजा इंसानियत और भाईचारे का पैगाम
UP times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
चौक थाना क्षेत्र के परसौनी गांव स्थित कुतब्बुल औलिया सैयद शाह फखरुद्दीन रहमतुल्लाह अलेह की मजार-ए-शरीफ पर गुरुवार की रात वार्षिक उर्स का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। उर्स में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे जायरीनों ने मजार पर चादरपोशी कर मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मजार परिसर देर रात तक गुलजार रहा।
कार्यक्रम का आगाज मगरिब की नमाज के बाद हुआ। उर्स की अध्यक्षता गद्दीनशीन सूफी सैयद हफीजुद्दीन परवेज ने की। ईशा की नमाज के बाद उनकी अगुवाई में मजार-ए-शरीफ पर चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस दौरान जायरीनों ने सूफी संत की शिक्षाओं को याद करते हुए इंसानियत, मोहब्बत और सामाजिक सौहार्द के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
अकीदतमंदों ने कहा कि सूफी संत शाह फखरुद्दीन रहमतुल्लाह अलेह ने हमेशा इंसानियत, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला कमेटी की ओर से भोजन, पेयजल और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई थी। मेले में जायरीनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे आयोजन के दौरान सक्रिय रही और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल जोशी, जलाल अंसारी,तैयब अंसारी,मुजफ्फर हुसैन, वारसी,बबलू,गोलू,अनवर अली,सरफुद्दीन,इजहार, नियाज अहमद, अजहरुद्दीन अली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें