Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

100 बोरी सीमेंट का ऑर्डर, माल पहुंचते ही भुगतान से मुकरने का आरोप

Author Image
Written by
Bureau Report

100 बोरी सीमेंट का ऑर्डर, माल पहुंचते ही भुगतान से मुकरने का आरोप
—– व्हाइट हाउस मैरिज हॉल पर भेजा गया सीमेंट, दुकानदार ने ठगी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की
UP times samachar
नौतनवा,महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
नौतनवा थाना क्षेत्र में सीमेंट की खरीद के नाम पर 100 बोरी सीमेंट मंगाकर भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 18 जानकीनगर निवासी सीमेंट कारोबारी अमित कुमार मद्धेशिया ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन के माध्यम से सीमेंट खरीदने का ऑर्डर दिया और माल नौतनवा स्थित व्हाइट हाउस मैरिज हॉल पर पहुंचाने को कहा। माल पहुंचने के बाद भुगतान को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
दुकानदार के अनुसार, 18 जून 2026 को दोपहर करीब 3:32 बजे मोबाइल नंबर 9522468128 से संपर्क कर 100 बोरी सीमेंट खरीदने की बात कही गई। इसके बाद सीमेंट नौतनवा स्थित व्हाइट हाउस मैरिज हॉल पर भेज दिया गया। सीमेंट लेकर पहुंचे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को बताया गया कि भुगतान बनैलिया मंदिर के पास किया जाएगा। चालक वहां पहुंचा, लेकिन उसे भुगतान नहीं मिला।
इसके बाद दुकानदार अमित कुमार मद्धेशिया ने व्हाइट हाउस मैरिज हॉल के मालिक से संपर्क कर सीमेंट के भुगतान के संबंध में जानकारी ली। आरोप है कि मैरिज हॉल मालिक ने बताया कि उन्होंने सीमेंट अपने इंजीनियर के माध्यम से मंगवाया था और उसका भुगतान इंजीनियर को कर दिया गया है।
इससे सीमेंट कारोबारी के सामने भुगतान को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। कारोबारी का आरोप है कि सीमेंट की पूरी खेप भेजे जाने के बावजूद उसे रकम प्राप्त नहीं हुई। मामले में कारोबारी ने संबंधित व्यक्ति से भुगतान दिलाने और पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना प्रभारी से पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पुलिस का आधिकारिक पक्ष मिलने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें