Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ठूठीबारी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 4 बैटरी, 5 सोलर पैनल व बाइक बरामद*

Author Image
Written by
Bureau Report

*ठूठीबारी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 4 बैटरी, 5 सोलर पैनल व बाइक बरामद*

रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी/महराजगंज। महराजगंज पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। ठूठीबारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 4 ईस्टमैन कंपनी की बैटरियां, 5 पीवी पावर टेक कंपनी के सोलर पैनल, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में ठूठीबारी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल आरोपी ग्राम मैरी के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तबरेज अंसारी पुत्र बाबूद्दीन अंसारी निवासी जमुई कला थाना ठूठीबारी, चन्द्रशेखर साहनी पुत्र विनोद साहनी निवासी कटका थाना निचलौल तथा बलराम दुबे पुत्र स्वर्गीय दिग्विजय दुबे निवासी जमुई कला थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामदगी में 4 ईस्टमैन कंपनी की बैटरियां, 5 पीवी पावर टेक कंपनी के सोलर पैनल, 2 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP56BH5970) शामिल है। मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।
इस संबंध में ठूठीबारी थाने पर दर्ज मु0अ0सं0 109/2026 धारा 331(4) एवं 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, कांस्टेबल दिलीप यादव, सुनील कुमार, अवधेश यादव, निलेश पाण्डेय, दीपक कुमार तथा दुर्गा प्रसाद चौरसिया शामिल रहे।

Advertisement Box

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें