पॉक्सो और दुष्कर्म मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार,
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद में वांछित अपराधियों एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ तथा पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अभियुक्त सदानन्द यादव (28 वर्ष) पुत्र अवधनारायण यादव निवासी असुरैना टोला डिहवा, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना परसामलिक में दर्ज मुकदमा संख्या 475/2023 के तहत भारतीय न्याय संहिता की पूर्ववर्ती धाराओं 354, 376, 323, 506 आईपीसी तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(छ)/6 के अंतर्गत मामला विचाराधीन है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामजीत, कांस्टेबल रामप्रवेश गौड़ एवं आरक्षी सुजीत कुमार शामिल रहे।



















