Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक संपन्न

Author Image
Written by
Bureau Report

मोहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक संपन्न
Up times samachar
नौतनवां,महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना नौतनवां परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नौतनवां एवं तहसीलदार नौतनवां ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
इस दौरान अफवाहों से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री साझा न करने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया गया।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें