Written by
Bureau Report
मोबाइल घर छोड़ वारदात करने निकलते थे चोर,चार गिरफ्तार सूने मकानों की रेकी कर देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम
लाखों के सोने चांदी के आभूषण व नकदी बरामद
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार
सुलतानपुर जिले में लगातार हो रही चोरियों का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी चारु निगम के मुताबिक आरोपी पहले रेकी करते थे और पुलिस से बचने के लिए चोरी के दौरान मोबाइल साथ नहीं रखते थे। कुड़वार पुलिस ने फिरोजपुर कला मोड़ से गिरोह को पकड़कर करीब 15 लाख के जेवरात और 2.40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों ने कुड़वार, जयसिंहपुर और प्रतापगढ़ की कई चोरियों में शामिल होने की बात कबूल की है।




















