सरकारी तालाब पर दबगो द्वारा किया गया अवैध कब्जा कर बना लिया पक्का मकान
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार
दोस्तपुर /सुलतानपुर
दोस्तपुर ग्राम पचायत कोहरा मे गाटा सख्या 164 पर स्थित सरकारी तालाब पर दबगो ने अवैध कब्जा कर पक्का मकान बना लिया है! लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल वाले इस सरकारी तालाब पर कब्जा करने वाले के खिलाफ शासन प्रशासन पूरी तरह से बेखबर नजर आ रहा है ग्रामीणों का कहना है दबगो ने प्रशासनिक लापरवाही का लाभ उठाकर विनोद पाण्डेय पुत्र इन्दजीत पाण्डेय ने अन्य लोगो ने तालाब को निजी सपति बना लिया है!अब सवाल उठता है कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिला अधिकारी सुलतानपुर एवं उपजिलाधिकारी कादीपुर की ओर से कब इन दबगो पर कार्यवाही होंगी और सरकारी सपति को कब्जा मुक्त किया जायेगा लोग माग कर रहे है कि बाबा बुलडोजर यहाँ गरजे और तालाब को पुनः सरकारी उपयोग मे लाया जाए!जबकि तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर हाई कोर्ट भी सख्त है ऐसे मे तहसील प्रशासन कादीपुर की लापरवाही दबगो का मनोबल बढाने के लिए काफी मानी जा रही है




















