Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परशुराम जयंती पर भक्ति की बही सरिता, भजन-संध्या में गूंजे भक्तिरस के स्वर

Author Image
Written by
Bureau Report

परशुराम जयंती पर भक्ति की बही सरिता, भजन-संध्या में गूंजे भक्तिरस के स्वर
—- गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य आयोजन,दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Up times samachar
महराजगंज। उप संपादक उमेश चौरसिया
परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में रविवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में भजन-संध्या व सांस्कृतिक संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्ति, संस्कृति और भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने भजन, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर धुनों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगत से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान दर्शक भी भक्तिरस में डूबकर तालियों की गूंज के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. एस.पी. सिंह, विशिष्ट अतिथि योगी लक्ष्मण नाथ महाराज तथा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का कार्य करते हैं। परशुराम जयंती जैसे पावन अवसर पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रम समाज में आस्था, संस्कार और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश यादव सहित नगर पंचायत के सभासदगण, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें