Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहर्रम पर प्रशासन सख्त, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Author Image
Written by
Bureau Report

मोहर्रम पर प्रशासन सख्त, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पारंपरिक भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं, ताजियादारों, अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद कर त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम की परंपराओं का सम्मान करते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को ताजिया जुलूस के पारंपरिक मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में उपस्थित धर्मगुरुओं, ताजियादारों और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पूरा सहयोग देंगे।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें