Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टाटा मोटर्स में नौकरी का सुनहरा मौका,18 जून को प्लेसमेंट ड्राइव

Author Image
Written by
Bureau Report

टाटा मोटर्स में नौकरी का सुनहरा मौका,18 जून को प्लेसमेंट ड्राइव
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महराजगंज में 18 जून 2026 को टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से अस्थायी एवं प्रशिक्षु पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, धनेवा-धनई के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रशिक्षु पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष तथा अस्थायी पदों के लिए 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना जॉइनिंग तिथि के आधार पर की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी के 10वीं परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। यह योग्यता राज्य बोर्ड, सीबीएसई अथवा आईसीएसई बोर्ड से मान्य होगी।
प्रधानाचार्य ने सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे 18 जून 2026 को आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव में उपस्थित होकर रोजगार के इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें