Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिंदी दिवस पर प्रतिभाओं का मंचन, भाषण और कविता में बच्चों ने बिखेरा हुनर

Author Image
Written by
Bureau Report

हिंदी दिवस पर प्रतिभाओं का मंचन, भाषण और कविता में बच्चों ने बिखेरा हुनर
— आरके सनशाइन एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
यूपी टाइम्स समाचार
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/उमेश चौरसिया
जनपद महराजगंज के आजाद नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी में सोमवार को हिंदी दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में भाषण एवं कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा चार से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन जूनियर एवं सीनियर वर्ग में किया गया।
जूनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में कक्षा आठ के शौर्य पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह के प्रांजल पटेल और कक्षा चार के दिव्यांश संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि कक्षा आठ की अर्पिता भट्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया। कविता प्रतियोगिता में कक्षा छह की प्रज्ञा मद्धेशिया ने प्रथम, कक्षा पांच की साक्षी उपाध्याय ने द्वितीय तथा नंदिनी पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं सीनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में कक्षा नौ की सृष्टि प्रथम, कक्षा 11 के आकाश गुप्ता द्वितीय तथा कक्षा 10 के अवनींद्र गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं केवल जीतने का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि असफलता भी जीवन में नई सीख और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और संघर्ष से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सलीम अली, आफताब, शमसुद्दीन, नूर मोहम्मद, सुचिंद्रम पटेल, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, अक्षय, अश्विनी, अमृता, रितु, शिवांगी, विजेता, रजनी उपाध्याय, श्रद्धा, सालेहा, सुनीता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box