शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे राजेंद्र पटेल, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि
— ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर परिजनों को बंधाया ढांढस, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
यूपी टाइम्स समाचार
सिसवा/महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/ उमेश चौरसिया
जनपद महराजगंज के 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा हरखोड़ा में प्रकाश के पिता के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
राजेंद्र पटेल ने कहा कि अपनों को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा रहना ही सच्ची सामाजिक संवेदना है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।
ॐ शांति।
शत्-शत् नमन।
विनम्र श्रद्धांजलि।





















