Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेलासपुर रोड पर झाड़ियों-कूड़े का कब्जा, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

Author Image
Written by
Bureau Report

बेलासपुर रोड पर झाड़ियों-कूड़े का कब्जा, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
—— सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियां और गंदगी बनी हादसे व बीमारी का खतरा, ग्रामीणों ने सफाई की उठाई मांग
यूपी टाइम्स समाचार
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/उमेश चौरसिया
विकासखंड मिठौरा के ग्राम नाथनगर स्थित बेलासपुर रोड इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर उगी घनी झाड़ियों और जगह-जगह फैले कूड़े-कचरे ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जगह झाड़ियां सड़क की ओर फैलने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे वाहनों के आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से सड़क किनारे सफाई और झाड़ियों की कटाई नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य कचरे के ढेर के बीच उगी घास-फूस ने पूरे मार्ग को गंदगी से घेर लिया है। इससे सरकार के स्वच्छता अभियान और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था के दावों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बरसात में संक्रमण का बढ़ा खतरा
बरसात के मौसम में झाड़ियों और कूड़े के बीच नमी रहने से मच्छरों व अन्य कीट-पतंगों के पनपने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। सड़क किनारे जमा कूड़ा ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंता का कारण बना हुआ है।
झाड़ियों के कारण सामने से नहीं दिखते वाहन
घनी झाड़ियों के सड़क की ओर फैल जाने से कई स्थानों पर सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देते। विशेषकर मोड़ वाले हिस्सों में यह स्थिति अधिक खतरनाक हो जाती है। पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को झाड़ियों से बचकर निकलना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक झाड़ियों में सांप समेत अन्य जीव-जंतुओं के छिपे रहने की आशंका भी बनी रहती है, जिससे सुबह-शाम आवागमन करने वालों में दहशत रहती है।
ग्रामीणों ने तत्काल सफाई की मांग की
सन्नी दुबे, दिलीप कुमार शर्मा, हरिकेश यादव, संदीप शर्मा, ऋषिकेश यादव, राहुल यादव, रामसूरत, मार्कण्डेय पटेल, सुनील पासवान, सुभाष प्रजापति, रुमाली देवी, सुनील भारती, कमलावती देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग से बेलासपुर रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कराने के साथ ही कूड़ा-कचरा हटवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो सकती है। इससे जहां राहगीरों की आवाजाही प्रभावित होगी, वहीं स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
जिम्मेदार बोले—जल्द होगी सफाई
इस संबंध में एडीओ पंचायत मिठौरा कौशल किशोर सिंह ने बताया कि बेलासपुर रोड की समस्या उनके संज्ञान में नहीं थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मौके पर सफाई कराकर सड़क किनारे उगी झाड़ियों को हटवाया जाएगा।

Advertisement Box
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box