मतगणना के दिन बवाल के बाद CCTV का DVR चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मो. अली ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
यूपी टाइम्स समाचार
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में मतगणना के दिन हुए बवाल के बाद अब सभागार में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर चोरी होने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना के दौरान विवाद और हंगामा हुआ था। इसके बाद सभागार में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने वाले डीवीआर के चोरी होने की जानकारी सामने आई।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब डीवीआर चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों और संभावित आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।
गौरतलब है कि मतगणना के दिन हुए विवाद के बाद बार एसोसिएशन का चुनाव निरस्त कर दिया गया था। हालांकि, पुनः चुनाव कराने को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।
मामले में पुलिस जांच के साथ ही अधिवक्ताओं के बीच भी चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं।





















