मनीषा मौत मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, जेल भेजे गए
मो. अली ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
यूपी टाइम्स समाचार
सुलतानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में नौ सितंबर को मिली 24 वर्षीय मनीषा की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद पति और ससुnर को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। मनीषा का शव नहर में मिलने के बाद परिजनों ने मामले में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव और कांस्टेबल शोभाराम केवट शामिल रहे। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।





















