बल्दीराय के लोक अदालत में 3165 मामलों का निपटाराः फरियादियों को मिली राहत, कई मामलों की हुई सुनवाई
mohd ali | ब्यूरो चीफ Sultanpur
UP Times Samachar
राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को बल्दीराय तहसील में 3165 मामलों का निपटारा किया गया। उपजिलाधिकारी., तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अदालतों में लंबित मामलों की सुनवाई कर उनका समाधान कराया गया
तहसील परिसर में हई इस लोक अदालत में राजस्व से जूड़े कई मामलों की सनवाई हई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सूनी और नियमों के हिसाब से मामलों को निपटाया।
लंबे समय से अटके मामलों का समाधान होने से फरियादियो को काफी राहत मिली। लोक अदालत से लोगों को अदालती कार्यवाही में लगने वाले समय और पैसे की बचत हई।
अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत का मकसद आपसी सहमति और सुलह से मामलों को जल्दी निपटाना है। इससे अदालतों पर मामलों का बोझ कम होता है और लोगों को जल्द न्याय मिलता है। तहसील प्रशासन ने लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों को निपटाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए थे।





















