Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज का संबोधन, बोले—समझौते से ही घटेगा कोर्ट का बोझ, सभी विभाग दें सहयोग

Author Image
Written by
Bureau Report

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज का संबोधन, बोले—समझौते से ही घटेगा कोर्ट का बोझ, सभी विभाग दें सहयोग

Mohd ali | ब्यूरो चीफ Sultanpur
UP Times Samachar

Advertisement Box

सुल्तानपुर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला जज सुनील कुमार (चतुर्थ) ने अधिवक्ताओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित किया।
जिला जज ने कहा कि वर्तमान समय में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुलह, समझौते और मध्यस्थता के आधार पर किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि मामलों का समय पर समाधान नहीं होगा तो न्यायालय सहित सभी संबंधित विभागों पर काम का बोझ लगातार बढ़ता जाएगा। न्यायालय पहले से ही बड़ी संख्या में लंबित मामलों के कारण दबाव में हैं।
उन्होंने कहा कि न्याय विभाग की ओर सभी की निगाह रहती है, इसलिए मामलों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। जिला जज ने अधिवक्ताओं, बैंकों, बीमा कंपनियों, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्ण सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराना है, जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिले और न्यायालयों में लंबित वादों का बोझ भी कम हो।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पूर्व विभिन्न बैंकों के उच्चाधिकारियों ने न्यायाधीशगण का स्वागत किया।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें