भाजपा नेता राजेंद्र पटेल, जनसंवाद से मजबूत की पकड़, गांव-गांव पहुंचे, जनसंवाद के जरिए टटोली सिसवा की नब्ज
— 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क, ग्रामीणों से मुलाकात कर जाना हाल-चाल
यूपी टाइम्स समाचार
सिसवा/महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/ उमेश चौरसिया
वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल ने शनिवार को 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, जरूरतों तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
दौरे के दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। राजेंद्र पटेल ने लोगों के बीच पहुंचकर आत्मीयता के साथ संवाद किया और क्षेत्र की जमीनी परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया। गांवों में लोगों से सहज मुलाकात और बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधित्व का वास्तविक अर्थ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।
भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और अपनी अपेक्षाएं सामने रखीं। राजेंद्र पटेल ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का भरोसा दिलाया।
शनिवार का यह जनसंपर्क कार्यक्रम केवल औपचारिक मुलाकात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांवों की चौपालों और स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर जमीनी संवाद को मजबूत करने की पहल के रूप में नजर आया। क्षेत्र में लगातार सक्रियता के बीच भाजपा नेता का गांव-गांव पहुंचना स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।





















