Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हादसे के बाद गरमाया विवाद, डॉक्टर पर पिस्टल तानने व मारपीट का आरोप

Author Image
Written by
Bureau Report

हादसे के बाद गरमाया विवाद, डॉक्टर पर पिस्टल तानने व मारपीट का आरोप
—– घटनास्थल पर पहुंचे लोगों से अभद्रता का भी आरोप, डायल 112 पर सूचना के बाद कार्रवाई न होने का दावा
यूपी टाइम्स समाचार
महराजगंज। अम्बिका दत्त चौबे/उमेश
नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 10 निवासी राजा जायसवाल पुत्र रमायन जायसवाल ने सड़क हादसे के बाद हुए विवाद को लेकर एक चिकित्सक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चौक थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर चिकित्सक पर पिस्टल तानने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार घटना 10 सितंबर की रात करीब 10 बजे की है। राजा जायसवाल ने बताया कि वह रिश्तेदार के यहां भोजन करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत चौक स्थित के देवी चौराहे के पास निचलौल-चौक मार्ग पर एक फॉर्च्यूनर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालत में दिखाई दिया। वाहन काफी क्षतिग्रस्त था।
आरोप है कि राजा जायसवाल समेत कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पास पहुंचे तो पता चला कि चालक की सीट पर चौक स्थित सीसीएचसी गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल में तैनात डॉ. रविप्रताप सिंह मौजूद थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक, लोगों ने मदद के लिए आगे बढ़ने का प्रयास किया तो चिकित्सक ने कथित रूप से अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चिकित्सक ने पिस्टल लहराते हुए लोगों को डराया और शिकायतकर्ता की कनपटी पर कथित तौर पर पिस्टल तान दी। इससे मौके पर मौजूद लोग पीछे हट गए। इसके बाद चिकित्सक द्वारा अपनी पत्नी को मौके पर बुलाए जाने और उनके साथ भी कथित रूप से गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है।
राजा जायसवाल का आरोप है कि इसके बाद डॉ.रविप्रताप सिंह ने उनके साथ थप्पड़ से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। शिकायतकर्ता का दावा है कि सूचना के बावजूद तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित ने थानाध्यक्ष से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने,आरोपों की सत्यता की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें