थाना बन्धुआकला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार
बलवन्त पाण्डेय
ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
यूपी टाइम्स समाचार
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में *थाना बन्धुआकला पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की गई डी0जे0 की ट्राली बरामद की गई।
संक्षिप्त विवरण- दिनांक 01.09.2026 को वादी शिवशंकर गुप्ता पुत्र स्व0 दरगाही प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम मनियारी मजरे दाऊदपुर पोस्ट अलीगंज बाजार थाना बन्धुआकला जनपद सुलतानपुर की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 01.09.2026 की रात्रि करीब 00:00 बजे वादी की डी0जे0 ट्राली चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना बन्धुआकला पर मु0अ0सं0 172/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण 1. दिव्याशू यादव पुत्र रामशंकर यादव, 2. संदीप निषाद पुत्र शिवलाल निषाद एवं 3. अमन यादव पुत्र अर्जुन प्रसाद यादव के नाम प्रकाश में आये। उक्त अभियुक्तगण को उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्रा मय हमराही पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर रामपुर मोड़ के पास से चोरी की गई डी0जे0 ट्राली के साथ गिरफ्तार किया गया।





















