नवागत एसपी का प्रगतिशील किसान ने अनोखे अंदाज में किया स्वागत, भेंट किया 4 किलो प्रजाति के आम का पौधा
मोo अली | ब्यूरो चीफ Sultanpur
UP Times Samachar
सुलतानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा नंदौली निवासी प्रगतिशील किसान जमील अहमद ने नवागत पुलिस अधीक्षक का अपने चिर-परिचित और अनोखे अंदाज में स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं किसानों की उन्नत बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 4 किलो प्रजाति के आम का पौधा भेंट किया।
प्रगतिशील किसान जमील अहमद लंबे समय से कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आम की विभिन्न उन्नत प्रजातियों के पौधों को तैयार कर किसानों को बागवानी के प्रति जागरूक करने का कार्य किया है। उनके द्वारा तैयार किए गए पौधों की क्षेत्र में काफी चर्चा रहती है।
नवागत एसपी से मुलाकात के दौरान जमील अहमद ने आम का पौधा भेंट करते हुए कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीक अपनाकर फलदार पौधों की बागवानी करने की अपील की।
इस अनोखे स्वागत की स्थानीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि किसान द्वारा पुलिस प्रशासन के अधिकारी का पौधा भेंट कर स्वागत करना पर्यावरण संरक्षण और समाज में सकारात्मक संदेश देने की एक अच्छी पहल है।





















