भारत ने हमेशा पड़ोसी धर्म निभाया है, इस संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ है – नरसिंह पाण्डेय
नौतनवा, महराजगंज। नेपाल में चल रहे संकट और जनहानि को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विश्व हिंदू महासंघ के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरसिंह पाण्डेय ने बड़ा बयान दिया है। बृहस्पतिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा पड़ोसी धर्म निभाया है और इस संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ खड़ा है।उन्होंने कहा कि नेपाल में जिस तरह आम जनता को जान-माल का नुकसान हो रहा है और संघ भवन सहित हिंदू संगठनों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, वह चिंताजनक है।उन्होंने भारत सरकार द्वारा नेपाल भेजी गई मानवीय सहायता का स्वागत करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा संकट के समय अपने पड़ोसी देशों की मदद की है। भारत-नेपाल का संबंध सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक और पारिवारिक संबंध है।उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिला महराजगंज होने के नाते हमारा जुड़ाव नेपाल से और भी गहरा है। वहां के हालात पर हम सबकी नजर है। विश्व हिंदू महासंघ मांग करता है कि नेपाल सरकार अपने यहां के सभी नागरिकों और संगठनों को पूरी सुरक्षा दे और भारत सरकार राजनयिक स्तर पर हर संभव मदद जारी रखे। श्री पाण्डेय ने नेपाल में घटी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए व्यापारियों सामाजिक संगठनो राजनीतिक व्यक्तियों को आगे आकर नेपाल का हर संभव मदद करने की अपील किया है।





















