Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राखी के धागों से सजा भाई-बहन के प्रेम का पर्व, SSB जवानों की कलाई पर भी बंधी राखी

Author Image
Written by
Bureau Report

राखी के धागों से सजा भाई-बहन के प्रेम का पर्व, SSB जवानों की कलाई पर भी बंधी राखी
UP times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आरके सनशाइन एकेडमी, आजाद नगर, महराजगंज में शुक्रवार को राखी एवं थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने एसएसबी कैंप पहुंचकर जवानों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह के साथ देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के प्रति सम्मान और आत्मीयता का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा एक से दस तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने स्वहस्त निर्मित आकर्षक राखियां तैयार कीं और पारंपरिक तरीके से थालियों को सजाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी राखियों और सजी हुई थालियों से विद्यालय परिसर में पर्व का उत्सवी माहौल नजर आया। इसके बाद छात्राओं का दल महराजगंज स्थित एसएसबी कैंप पहुंचा। यहां छात्राओं ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनके प्रति भाई-बहन के रिश्ते जैसी आत्मीयता का भाव प्रकट किया। जवानों ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सदैव देश की सुरक्षा के साथ समाज की बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। इस भावुक और आत्मीय पहल ने रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक सरोकार से भी जोड़ दिया।
राखी प्रतियोगिता के कक्षा 1 से 4 वर्ग में कायनात देवान ने प्रथम, आरव ने द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की थाली सजावट प्रतियोगिता में स्वीटी प्रथम, कृष्ण मोहन द्वितीय तथा अदिति तृतीय रहीं। कक्षा 5 से 8 वर्ग की राखी प्रतियोगिता में निधि मद्धेशिया ने प्रथम, प्रज्ञा ने द्वितीय और उजमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। थाली सजावट में अर्पिता पटेल प्रथम, नैंसी गुप्ता द्वितीय तथा अंश तृतीय रहे।
कक्षा 9 से 10 वर्ग की राखी प्रतियोगिता में जन्नत ने प्रथम और सेजल गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं थाली सजावट प्रतियोगिता में सेजल गुप्ता प्रथम और जन्नत द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता ने बच्चों को रक्षाबंधन की महत्ता बताते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राखी का धागा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आपसी स्नेह और जिम्मेदारी का भाव मजबूत करने वाला पवित्र बंधन है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख सोनी कश्यप सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों की कला प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सलीम अली, समसुद्दीन अंसारी, शिवम शर्मा, नूर मोहम्मद, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, सुचिंद्रम पटेल, अश्विनी, रजनी उपाध्याय, सुनीता, सलेहा, दीपशिखा, विभा, विजेता, रितु, शिवांगी और अमृता का विशेष योगदान रहा।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें