Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरौसा चौराहे की शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

सुल्तानपुर ब्रेकिंग:

बरौसा चौराहे की शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Advertisement Box

मो. अली ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
यूपी टाइम्स समाचार

सुल्तानपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयसिंहपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बरौसा चौराहे स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन पर फायरिंग करने के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक देशी पिस्टल और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों बरौसा चौराहे पर स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान पर सेल्समैन शिवम जायसवाल पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने दुकान पर पहुंचकर सेल्समैन को निशाना बनाते हुए गोली चला दी थी। गनीमत रही कि सेल्समैन बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

पीड़ित सेल्समैन की तहरीर पर जयसिंहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

ट्यूबवेल के पास से पकड़े
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष जयसिंहपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी पतुरियो मोड़ के पास सरकारी ट्यूबवेल पर मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नानेमऊ निवासी अंकित मिश्रा और अयोध्या जनपद के सोहावल निवासी धीरेन्द्र यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अंकित मिश्रा एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें