Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमृत सरोवर पर गूंजा योग का संदेश, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कराया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Author Image
Written by
Bureau Report

अमृत सरोवर पर गूंजा योग का संदेश, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कराया स्वस्थ जीवन का संकल्प
Up times samachar
नौतनवा,महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद नौतनवा के तत्वावधान में तहसील परिसर स्थित अमृत सरोवर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी तथा अध्यक्षता नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने की। योग प्रशिक्षक अधिवक्ता रश्मि गुप्ता ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि 21 जून उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है और योग की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है कि आज यह दिवस विश्व के सबसे बड़े जनआंदोलनों में शामिल हो चुका है। हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक तथा पूर्वोत्तर से पश्चिमी भारत तक पूरा देश योग की सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत दिखाई देता है।
नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित तथा आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। उन्होंने लोगों से परिवार और आने वाली पीढ़ियों को भी योग से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, तहसीलदार करण सिंह, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज सहित नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर निरोग एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें