Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बहू-बेटी सम्मेलन में जागी सुरक्षा की अलख, महिलाओं ने जाना अपने अधिकार

Author Image
Written by
Bureau Report

बहू-बेटी सम्मेलन में जागी सुरक्षा की अलख, महिलाओं ने जाना अपने अधिकार
Up times samachar
महराजगंज। उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को थाना चौक पुलिस द्वारा ग्राम सभा दरहटा में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने सहभागिता कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
सम्मेलन के दौरान महिला पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से जुड़े अपराधों, जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, यौन अपराध एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने और कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं के बिना जानकारी दिए घर छोड़ने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियां परिवार और समाज दोनों के लिए गंभीर समस्याएं उत्पन्न करती हैं। बालिकाओं को किसी भी समस्या के समय परिवार, शिक्षकों और प्रशासन से खुलकर संवाद करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विशेष रूप से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के उद्देश्यों और लाभों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1090 विमेन पावर लाइन, 102 एवं 108 स्वास्थ्य सेवाएं, 181 महिला हेल्पलाइन तथा साइबर हेल्पलाइन के महत्व और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।
सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाते हैं।
महिलाओं ने विश्वास जताया कि अब वे किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगी।
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित यह सम्मेलन महिला सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें