Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, विश्रामपुर में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Author Image
Written by
Bureau Report

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, विश्रामपुर में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

महराजगंज/बृजमनगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम पंचायत विश्रामपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कर योग के महत्व को समझा। ग्राम प्रधान मोहम्मद समी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। ग्राम पंचायत सचिव अंकुल कुमार ने भी लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement Box

इस अवसर पर मो० सफीक,अब्दुल्लाह,अनवर अली, जितेंद्र उमेश, कृतनाथ, शिवशंकर,सहित क्षेत्र के युवा,एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने योग के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।

यूपी टाइम्स समाचार से
संवाददाता : सेठ की रिपोर्ट

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें