Written by
Bureau Report
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोल्हुई थाना परिसर में हुआ योगाभ्यास
कोल्हुई, महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना कोल्हुई में थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में समस्त पुलिस स्टाफ ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर योग के महत्व को समझा तथा नियमित योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में थाना परिसर का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और सभी पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
यूपी टाइम्स समाचार
संवाददाता :- सेठ





















