Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास और जनकल्याण की नई इबारत, बागापार चौपाल में गूंजी उपलब्धियों की गाथा

Author Image
Written by
Bureau Report

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास और जनकल्याण की नई इबारत, बागापार चौपाल में गूंजी उपलब्धियों की गाथा
Up times samachar
महराजगंज। उप सम्पादक उमेश चौरसिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड सदर के बागापार में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है तथा विश्व पटल पर भारत की पहचान पहले से अधिक सशक्त और प्रभावशाली हुई है। चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन तथा हर घर जल जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। देशभर में सड़क, रेल, हवाई एवं डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हुआ है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है। भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है और देश की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान को नई मजबूती मिली है।
विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि बागापार क्षेत्र में भी विकास कार्य तेजी से हुए हैं। प्रमुख मार्गों का कायाकल्प हुआ है और कई संपर्क मार्गों के निर्माण की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू होने वाली है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और विकास यात्रा के सहभागी बनें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर विवेक गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास और जनकल्याण की नई इबारत लिखी है। गरीब, किसान, महिला और युवा केंद्रित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है, जिससे गांवों की तस्वीर बदली है और आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।
चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मुख्य अतिथि ने निरीक्षण किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप चेक एवं टूलकिट वितरित किए। ग्रामीणों की समस्याएं भी गंभीरता से सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष टाइगर तिवारी, प्रधान विवेक सिंह, नागेंद्र शुक्ला, पूर्व प्रधान रामराज चौरसिया, शिवाकांत गुप्ता, राजू विश्वकर्मा, अखिलानंद मिश्रा, जय हिंद चौधरी, दीपक सरकार, प्रदीप भारती, अजीत यादव, प्रधान रमेश सिंह, प्रमोद पासवान, राम बचन वर्मा, वीरेंद्र पासवान, राजकुमार चौरसिया, परियोजना निदेशक रामदरश, डॉ. के.पी. सिंह, ग्राम विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश गुप्ता, अशोक निगम, अविनाश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आरंभ में प्रधान विवेक सिंह ने अतिथियों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें