Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वनिधि महोत्सव में गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, प्राकृतिक खेती को मिला नया प्रोत्साहन

Author Image
Written by
Bureau Report

स्वनिधि महोत्सव में गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, प्राकृतिक खेती को मिला नया प्रोत्साहन
Up times samachar
महराजगंज । सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे / उप सम्पादक उमेश चौरसिया
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनकल्याण शिविर एवं विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्वनिधि महोत्सव एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री एवं महराजगंज सांसद पंकज चौधरी ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों और विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज भारत की आवाज वैश्विक मंच पर मजबूती से सुनी जा रही है और देश की जनता के विश्वास ने प्रधानमंत्री को लंबे समय तक सेवा का अवसर प्रदान किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए करोड़ों परिवारों को पक्के मकान, शौचालय, स्वच्छ पेयजल और उज्ज्वला गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को टिकाऊ बनाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत देशभर में हजारों किसान इससे जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं।
स्वनिधि योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। इस योजना के माध्यम से लाखों छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी और रियायती ऋण उपलब्ध कराया गया है। महराजगंज जनपद में भी हजारों लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है, जिससे उनका व्यवसाय मजबूत हुआ है और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।
प्राकृतिक खेती कार्यशाला में उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करने और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाती है बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।
इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महराजगंज में सड़क, परिवहन, रेलवे, स्वास्थ्य और विद्युत क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, विश्वकर्मा योजना, टूलकिट योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा व्यक्तिगत शौचालय योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी, टूलकिट, डेमो चेक एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अतिथियों ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में सूचना विभाग की ओर से वीरसेन, राजाराम भारती एवं ओमप्रकाश यादव द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जबकि स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह, पीडी रामदरस चौधरी, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, डीपीआरओ, डीडी एजी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement Box
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें