Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैंकों पर पुलिस का सुरक्षा पहरा, संदिग्धों की हुई जांच

Author Image
Written by
Bureau Report

बैंकों पर पुलिस का सुरक्षा पहरा, संदिग्धों की हुई जांच
Up times samachar
महराजगंज । सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जिले में बैंक उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने व्यापक बैंक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों और एटीएम केंद्रों की सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैंक परिसरों, प्रवेश द्वारों तथा एटीएम बूथों की गहन चेकिंग की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की तथा सुरक्षा गार्डों की सतर्कता और तैनाती का भी परीक्षण किया। एटीएम केंद्रों के आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी तलाशी ली गई।
चेकिंग अभियान के दौरान बैंक ग्राहकों को साइबर अपराध और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पिन नंबर, बैंक खाता विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि बैंकों, एटीएम केंद्रों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर नियमित चेकिंग एवं गश्त जारी रखी जाए, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बैंकिंग लेनदेन के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Advertisement Box
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें