Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहर्रम को लेकर बरगदवा थाना में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Author Image
Written by
Bureau Report

मोहर्रम को लेकर बरगदवा थाना में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना बरगदवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने सहभागिता कर आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट खबरों से बचने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाते हुए मोहर्रम पर्व को शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें