Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वलीपुर चौकी में सुंदरकांड पाठ से राममय हुआ वातावरण

Author Image
Written by
Bureau Report

वलीपुर चौकी में सुंदरकांड पाठ से राममय हुआ वातावरण

बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सुल्तानपुर यूपी टाइम्स समाचार

Advertisement Box

बल्दीराय /सुल्तानपुर
ज्येष्ठ माह के पावन पांचवें मंगलवार के अवसर पर वलीपुर पुलिस चौकी परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। चौकी प्रभारी ज्ञानेश दुबे ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ कराया।

इसके उपरांत क्षेत्र की रामायणी मंडली साज-बाज और मधुर स्वर लहरियों के साथ सुंदरकांड का सस्वर पाठ कर रही है। रामायण की चौपाइयों, हनुमान जी के जयघोष और भजनों की गूंज से पूरा चौकी परिसर भक्तिमय बना हुआ है।

क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में चौकी प्रभारी ज्ञानेश दुबे भी श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं।

राम नाम की मधुर ध्वनि से वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पूरा क्षेत्र राममय हो गया हो।
श्रद्धालु सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर सुख, शांति और मंगलकामना की प्रार्थना कर रहे हैं। इस दौरान वलीपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी एवं सिपाही भी श्रद्धालुओं के साथ बैठकर सुंदरकांड पाठ का श्रवण कर रहे हैं।
भक्ति और आस्था का यह आयोजन पुलिस और जनता के बीच सौहार्द, सामाजिक समरसता तथा आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश दे रहा है। देर शाम तक सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का क्रम जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है!

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box