Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर नौतनवा पुलिस का जागरूकता अभियान, साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

Author Image
Written by
Bureau Report

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर नौतनवा पुलिस का जागरूकता अभियान, साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी
Up times samachar
नौतनवा,महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मंगलवार को थाना नौतनवा की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा नौतनवा में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से साझा कीं।
इस अवसर पर बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाते हुए लोगों से इन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया गया। पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी पंपलेट भी वितरित किए तथा किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी देना तथा समाज में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना है। जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पुलिस टीम से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box