Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन की टीम ने बैंक के दो कर्मचारी 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन की टीम ने बैंक के दो कर्मचारी 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
—- लोन की दूसरी किश्त जारी करने के नाम पर मांग रहे थे 10 प्रतिशत कमीशन, गोरखपुर ट्रैप टीम ने चौक बाजार में की कार्रवाई
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से जुड़े दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। नगर पंचायत चौक के ठेकी चौराहे पर हुई इस कार्रवाई से बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में मामले की चर्चा बनी रही।
जानकारी के अनुसार चौक थाना क्षेत्र के दरहटा गांव के लालपुर टोला निवासी सत्यम पुत्र छोटेलाल ने अपने पिता के नाम पर बैंक से ऋण लिया था। आरोप है कि ऋण की दूसरी किश्त जारी कराने के लिए बैंक से जुड़े कर्मचारियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की जा रही थी। लगातार दबाव और धन की मांग से परेशान किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी।
शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन संगठन की गोरखपुर ट्रैप टीम ने सुनियोजित रणनीति के तहत मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे चौक बाजार स्थित ठेकी चौराहे पर जाल बिछाया। इंस्पेक्टर राम बहादुर पाल के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक फील्ड अधिकारी हरे राम प्रसाद तथा डीड राइटर/चपरासी जय ओम को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारियों द्वारा ऋण की दूसरी किश्त बैंक से जारी कराने के एवज में यह रकम मांगी गई थी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम सौंपी, पहले से सतर्क एंटी करप्शन टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।
कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। एंटी करप्शन टीम आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुट गई। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आम जनता में विश्वास बढ़ा है कि रिश्वतखोरी के मामलों में शिकायत करने पर प्रभावी कार्रवाई संभव है।
चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि एंटी करप्शन टीम की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Advertisement Box
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box