15 वर्षीय किशोरी को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद,अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
—- सोनौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस, आरोपी भेजा गया जेल
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस ने अपहरण के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 15 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सोनौली पर दर्ज अपहरण के मुकदमे संख्या 48/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस से संबंधित किशोरी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।
थानाध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल सर्वदेव गौड़, कांस्टेबल पंकज सरोज तथा महिला कांस्टेबल प्रेमशीला चौहान की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी जितेन्द्र उर्फ पवन मद्धेशिया (22 वर्ष), निवासी लक्ष्मीनगर टोला वैकुण्ठपुर, थाना सोनौली को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद किशोरी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया, जबकि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।





















