Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसुनवाई में एसपी शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

जनसुनवाई में एसपी
शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
Up times samachar
महराजगंज। सम्पादक अम्बिका दत्त चौबे/ उप सम्पादक उमेश चौरसिया
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि फरियादियों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर थाना स्तर पर ही किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब या लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाने के लिए शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान अत्यंत आवश्यक है।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

Advertisement Box
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box