डोमापुर बाजार में बुआ के लड़के ने मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
सुल्तानपुर।अखण्डनगर थाना क्षेत्र के डोमापुर बाजार में रविवार, 11 मई को पारिवारिक विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई। श्रवण निषाद पुत्र सभाजीत, निवासी ग्राम डोमापुर को उसके बुआ के लड़के प्रवीण निषाद ने गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, घायल श्रवण को हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी प्रवीण निषाद को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।
क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद डोमापुर बाजार और आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
सुल्तानपुर से ब्यूरो चीफ बलवन्त पाण्डेय, की रिपोर्ट





















