Written by
Bureau Report
वर्दी पहनते समय अचानक चल गया निजी असलहा निजी असलहे से कंधे पर लगी गोली गंभीर रूप से घायल
बलवन्त पाण्डेय ब्यूरो चीफ
यूपी टाइम्स समाचार सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के निजी असलहे से अचानक गोली चल गई और वह घायल हो गए।गोली उनके कंधे में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी वर्दी पहन रहे थे,उसी दौरान उनका निजी असलहा अचानक चल गया,जिससे गोली उनके कंधे में जा लगी।गोली चलने की आवाज से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।





















