Written by
Bureau Report
112 के ड्राइवर विवेक दुबे हादसे में गंभीर घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
मो. अली ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
यूपी टाइम्स समाचार
सुल्तानपुर। हलियापुर में तैनात 112 के ड्राइवर विवेक दुबे छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में कुड़वार थाना क्षेत्र के गजहेड़ी इलाके में उनकी गाड़ी स्लिप होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 एंबुलेंस की मदद से घायल विवेक दुबे को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।





















