सुलतानपुर ब्रेकिंग: देर रात थाने पहुंचे एसपी, अफसरों में मचा हड़कंप
मो. अली,ब्यूरो चीफ सुलतानपुर
UP Times Samachar
सुलतानपुर।बंधुआकला थाने में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एसपी विनीत कुमार जायसवाल अचानक औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। एसपी के देर रात थाने पहुंचने की सूचना से पुलिसकर्मियों में हलचल बढ़ गई।
एसपी ने मॉडर्न थाना बंधुआकला के थाना परिसर, कार्यालय, मेस, बैरक और हवालात की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा। इसके बाद उन्होंने अपराध रजिस्टर समेत सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की और उनके रखरखाव व अद्यतन स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।
साथ ही एसपी ने निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया





















