सुल्तानपुर । मोतीगरपुर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल समेत तीन गिरफ्तार
मो,अली ब्यूरो चीफ Sultanpur
UP Times Samachar
सुल्तानपुर के थाना मोतीगरपुर क्षेत्र में 29 अगस्त की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो शातिर बदमाश शिवम सिंह और रतन निषाद गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बदमाशों के तीसरे साथी सत्यम गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके में बदमाशों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।





















